हावड़ा – पश्चिम बंगाल।
भारत रत्न एवं देश के 11वें राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ध्रुव अग्रहरि के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. कलाम के व्यक्तित्व और उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षा, विज्ञान और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।
कार्यक्रम में सुनील शाव, संदीप सिंह खरवार, अभिषेक शाव, रमेश शाव, अभिषेक तिवारी, अभिषेक पाण्डेय तथा जीतू शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. कलाम के आदर्शों पर चलने और उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया।

Baat Hindustan Ki Online News Portal