Breaking News

हरिंघाटा इंडस्ट्रियल पार्क भूमि आवंटन और अम्फान राहत घोटाले की होगी जांच: दिलीप घोष

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

●कानून जाति देखकर काम नहीं करती अपना काम कर रही है दोषियों पर होगी कार्रवाई: दिलीप घोष

हावड़ा के सड़क सदन हॉल में पंचायत राज्य मंत्री दिलीप घोषित कार्यक्रम में उपस्थित हुए। संवाददाताओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए पश्चिम बंगाल सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री दिलीप घोष ने हरिंघाटा इंडस्ट्रियल पार्क में फ्लिपकार्ट को आवंटित भूमि से कथित तौर पर हुए लगभग 13 करोड़ रुपये के नुकसान और अम्फान राहत वितरण में कथित भ्रष्टाचार को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी विवादित भूमि आवंटन समझौतों और राहत वितरण मामलों की जांच कराएगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिलीप घोष ने कहा कि इससे पहले भी कोलकाता डेयरी और मेट्रो डेयरी की जमीन से जुड़े मामलों में सैकड़ों करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप सामने आए थे। उनका आरोप है कि राजनीतिक कारणों से कुछ लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि सभी एग्रीमेंट की विस्तृत जांच होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

अम्फान राहत वितरण में कथित भ्रष्टाचार पर उन्होंने कहा कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट अब विधानसभा में पेश की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले इस रिपोर्ट को प्रस्तुत नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई को मनाए जाने वाले शहीद दिवस से जुड़े लाभ की भी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हाल के हिंसक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप घोष ने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ किसी भी स्थिति में सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में एक महिला ने कुछ कहा था उसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों के दौरान कई स्थानों पर आगजनी, ट्रेनों और बसों में तोड़फोड़, रेलवे स्टेशनों को नुकसान पहुंचाने और मंदिरों तथा भाजपा कार्यालयों पर हमले की घटनाएं हुईं। इसमें कौन थे लूंगी वाहिनी बांग्लादेशी कर रही उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और कार्रवाई जाति या धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि कानून के अनुसार की जा रही है।

About editor

Check Also

सांकराइल की विधायक प्रिया पाल के खिलाफ नवान्न में स्थानीय निवासियों की शिकायत

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। सांकराइल विधानसभा क्षेत्र की तृणमूल कांग्रेस विधायक प्रिया पाल के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *