Breaking News

हावड़ा स्टेशन पर शुरू हुआ प्लेटफॉर्म नंबर 24, ट्रेनों के संचालन का दबाव होगा कम

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और ट्रेनों के संचालन का दबाव कम करने के उद्देश्य से हावड़ा स्टेशन पर नए प्लेटफॉर्म नंबर 24 का औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया है। यह प्लेटफॉर्म अब यात्रियों के लिए खोल दिया गया है।

करीब 635 मीटर लंबे इस अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म के निर्माण पर लगभग 3 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यह हावड़ा स्टेशन के सबसे बड़े प्लेटफॉर्मों में से एक है, जहां 24 और 26 कोच वाली लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें आसानी से आ-जा सकेंगी।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, नए प्लेटफॉर्म के शुरू होने से हावड़ा स्टेशन के अन्य प्लेटफॉर्मों पर ट्रेनों का दबाव काफी हद तक कम होगा। साथ ही लंबी ट्रेनों का संचालन अधिक सुगम होगा और ट्रेनों की समयपालन व्यवस्था बनाए रखने में भी यह प्लेटफॉर्म महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

रेलवे अधिकारियों को उम्मीद है कि भविष्य में यात्रियों और ट्रेनों की संख्या बढ़ने के बावजूद नया प्लेटफॉर्म नंबर 24 हावड़ा स्टेशन के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करेगा तथा यात्रियों की यात्रा को अधिक सुविधाजनक और सुगम बनाएगा।

About editor

Check Also

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, ध्रुव अग्रहरि ने किया नमन

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री, राष्ट्रनायक श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *