Breaking News

देश विरोधी गतिविधियों के विरोध में हावड़ा से धर्मतला तक शिक्षा संस्कृति सुरक्षा मंच की विशाल रैली

हावड़ा – पश्चिम ।

देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए शिक्षा संस्कृति सुरक्षा मंच की ओर से हावड़ा स्टेशन से धर्मतला तक एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। विभिन्न मांगों को लेकर निकाली गई इस विरोध रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

रैली हावड़ा स्टेशन से शुरू होकर धर्मतला के लिए रवाना हुई। इसमें शामिल लोगों ने देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की तथा राष्ट्रीय सुरक्षा, शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के समर्थन में विभिन्न नारे लगाए।

आयोजकों का कहना है कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए आम लोगों को जागरूक करना है। शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित इस रैली में विभिन्न जिलों से भी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

About editor

Check Also

CEC ज्ञानेश कुमार पर टिप्पणी से अग्निमित्र पाल ने किया इनकार, ममता बनर्जी की रैली पर बोलीं – प्रदर्शन करना उनका अधिकार

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ‘सेवा मेरा सहयोग’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *