Breaking News

हावड़ा के बेलेलियस रोड से हमीम मंडल का कथित सहयोगी आदित्य सिंह गिरफ्तार, लैपटॉप व मोबाइल जब्त

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

बर्धमान से गिरफ्तार आतंकी संगठन से कथित रूप से जुड़े हमीम मंडल के मामले में जांच कर रही एसटीएफ (STF) को एक और सफलता मिली है। शनिवार देर रात एसटीएफ अधिकारियों ने हावड़ा के बेलेलियस रोड इलाके से आदित्य सिंह नामक युवक को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, आदित्य सिंह उमेश चंद्र कॉलेज में बी.कॉम (ऑनर्स) का छात्र है। उसकी गिरफ्तारी से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिवार के सदस्यों ने इस घटना पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की किसी गतिविधि की जानकारी नहीं थी।

एसटीएफ अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान आदित्य सिंह का लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। जांच एजेंसी इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कर उसके कथित संपर्कों और गतिविधियों की पड़ताल करेगी।

फिलहाल एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।

About editor

Check Also

मंत्री के जन्मदिवस पर गौ सेवा

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। पश्चिम बंगाल सरकार मे राज्यमंत्री व उत्तर हावड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *