Breaking News

हावड़ा में निकली सनातन कांवड़ यात्रा, गंगा जल लेकर भूतनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए शिवभक्त

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर हावड़ा के हासकाली पुल क्षेत्र से सनातन कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर जुलूस में शामिल हुए और बी गार्डेन स्थित गंगा घाट से पवित्र गंगाजल भरकर पैदल यात्रा करते हुए भूतनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ पूरे मार्ग में भक्ति का वातावरण बनाए रहे। भगवा वस्त्र धारण किए कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस अवसर पर राज्य के नगर विकास मंत्री उमेश राय भी उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया तथा सभी के लिए मंगलकामना व्यक्त की।

कांवड़ यात्रा को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की समुचित व्यवस्था की थी। मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध भी किए गए, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

About editor

Check Also

252 मदरसों को बंद करने के फैसले पर बोले शमिक भट्टाचार्य, कहा- ‘एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा रोकना सरकार का धर्म’

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की हावड़ा के 87 इलाके में आयोजित रक्तदान शिविर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *