Breaking News

हरीपाल में मनाया गया सड़क सुरक्षा सप्ताह, लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

–पुष्पा शॉ, हरीपाल – हुगली – पश्चिम बंगाल।

हरीपाल में पश्चिम बंगाल सरकार के परिवहन विभाग की पहल पर हुगली ग्रामीण पुलिस कार्यालय के समीप सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।

इस दौरान लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने तथा सड़क पर सुरक्षित तरीके से आवागमन करने की अपील की गई। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और वाहन चालकों एवं राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि सड़क पर अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान “सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन और सुरक्षित पश्चिम बंगाल” का संदेश देते हुए लोगों से यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनने और सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की गई।

About editor

Check Also

हावड़ा में खाद्य आंदोलन के शहीदों को किया गया याद, सीपीआईएम ने लिया संघर्ष का संकल्प

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की सीपीआईएम दक्षिण पूर्व हावड़ा एरिया कमेटी के अंतर्गत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *