Breaking News

हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालय में कार्यक्रम, बच्चों के हाथों में लहराया तिरंगा

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत क्षेत्र के एक विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता ध्रुव अग्रहरि ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रत्येक बच्चे के हाथ में तिरंगा सौंपकर उन्हें राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ा गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत का गायन किया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में सुनील शाव, संदीप सिंह, नीरज सिंह, अभिषेक शाव, विक्की गुप्ता, रमेश शाव, ओमप्रकाश सिंह, राज मुखिया, अमितेश यादव, अभिषेक तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ी जनभागीदारी की पहल है। लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता की भावना व्यक्त करने की अपील की गई।

About editor

Check Also

शेवड़ाफुली में DYFI के प्रयास से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 55 लोगों ने किया रक्तदान

शेवड़ाफुली, हुगली – पश्चिम बंगाल। रक्त की आवश्यकता को पूरा करने और जरूरतमंद मरीजों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *