Breaking News

बाली में सुबह-सुबह बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

बाली के तर्कसिद्धांत लेन और जी.टी. रोड संलग्न इलाके में बुधवार सुबह एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छिनतई की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। आरोप है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने 70 वर्षीय मीरा भूतिका को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मीरा भूतिका बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे जी.टी. रोड के पास स्थित अपने घर से पास के मंदिर में पूजा करने गई थीं। पूजा के बाद वह पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान तर्कसिद्धांत लेन में एक बाइक पर सवार महिला कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही बदमाश उनके गले से सोने की चेन झपटकर जी.टी. रोड की ओर फरार हो गए।

महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन बाइक की रफ्तार बढ़ाकर दोनों आरोपी इलाके से निकल गए।

स्थानीय लोगों का अनुमान है कि बदमाशों ने महिला की रोजाना की गतिविधियों पर पहले से नजर रखी होगी और मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद भयभीत मीरा भूतिका ने बाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।

About editor

Check Also

बंगाल में ₹72 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

बांकुड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। बंगाल में करीब 72 करोड़ रुपये की भारी-भरकम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *