Breaking News

हावड़ा स्टेशन के पास 40 किलो से अधिक गांजा बरामद, दो हिरासत में

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

हावड़ा स्टेशन के सामने केब रोड स्थित टैक्सी स्टैंड से हावड़ा सिटी पुलिस की डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने 40 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों व्यक्ति ट्रेन से हावड़ा स्टेशन पहुंचने के बाद से ही जांच अधिकारियों की निगरानी में थे। इसके बाद केब रोड के टैक्सी स्टैंड के पास उन्हें रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद दो अटैची और बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे का वजन 40 किलो से अधिक है।

हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी तस्करी कहां की जानी थी। मामले की जांच हावड़ा सिटी पुलिस की डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने शुरू कर दी है।

About editor

Check Also

बंगाल में ₹72 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

बांकुड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। बंगाल में करीब 72 करोड़ रुपये की भारी-भरकम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *