Breaking News

2 पिस्टल, 17 राउंड गोलाबारूद सहित 2 गिरफ्तार

–संघमित्रा सक्सेना, नॉर्थ24परगना – कोलकाता – पश्चिम बंगाल।

मंगलवार, बिटी रोड स्थित निरंकारी सत्संग भवन के पास कुछ व्यक्ति अचानक दिखे। सत्संग भवन के सामने ये लोग सफेद रंग की सुजुकी डिजायर में बैठे थे। जानकारी के मुताबिक गाड़ी का नंबर WB 11 E 7559 है।

सूत्रों के अनुसार, टीटागढ़ पीएस अंतर्गत सत्संग भवन के बाहर संदिग्धों का जमावड़ा का खबर आने से, स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई। सोमनाथ समंत (एसआई) ने दो लोगों की गिरफ़्तारी की बात कही है। बता दे कि दोनों अपराधी के पास से 7mm के 2 पिस्टल, 17 राउंड गोला बारूद, 4 मैगजीन, एक लाख दस हजार कैश और एक कार बरामद हुई है। गिरफ्तार लाल बाबू राम और राजा कुमार शाह दोनों ही बिहार के रहनेवाले है। घटना को औपचारिक तौर पर दर्ज कर, कार्रवाई शुरू की गई है।

About editor

Check Also

28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल, दुर्गापूजा के दौरान ग्राहकों की बढ़ सकती है परेशानी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। कुछ बैंक कर्मचारी संघों की ओर से 28 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *