Breaking News

आजादी के अमृत महोत्सव में तिरंगे के रंगों से सजी बंकिम भवन

–संघमित्रा सक्सेना, नॉर्थ 24 परगना – कोलकाता – पश्चिम बंगाल।

●इंडियन फ्लैग की झलक बंकिम भवन में

आजादी की अमृत महोत्सव में तिरंगे की रंग से बंकिम भवन रंगीन हुआ। बता दे कि नॉर्थ 24 परगना स्थित बंकिम भवन रिसर्च सेंटर सहर्ष देश के आजादी को सेलिब्रेट कर रही है। नेशनल फ्लैग, नेशनल यूनिटी तथा देश के प्रति प्रेम दर्शाती नजर आई बैरकपुर के बंकिम भवन रिसर्च सेंटर। मिली जानकारी के अनुसार बैरकपुर प्रशासनिक कार्यालय से पंद्रह अगस्त के एकदिन पहले बंकिम भवन की यह छवि प्रकाशित की गई।

बंगाल के मशहूर पत्रकार तथा लेखक बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का निवास स्थल हैं। जहां यह साहित्य सम्राट “बंग दर्शन” पत्रिका प्रकाशित किए थे। कटहल पाड़ा गांव के निवासी साहित्यिक बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय दुर्गेशनंदिनी, आनंदमठ, विष वृक्ष, कृष्ण कांत विल आदि जेसे साहित्य से बंगला साहित्य में अपना अनोखा योगदान दिये थे। आज भी बंकिम चंद्र साहित्य सम्राट के नाम से साहित्य प्रेमियों के बीच बिराजमान हैं।

About editor

Check Also

CEC ज्ञानेश कुमार पर टिप्पणी से अग्निमित्र पाल ने किया इनकार, ममता बनर्जी की रैली पर बोलीं – प्रदर्शन करना उनका अधिकार

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ‘सेवा मेरा सहयोग’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *