Breaking News

नेताजी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बंधाघाट चौराहे पर भाजपा का प्रदर्शन

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

राज्यसभा सांसद अनंत महाराज उर्फ नागेंद्र रॉय द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को बंधाघाट चौराहे पर भाजपा नेता ध्रुव अग्रहरि के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और टिप्पणी के प्रति कड़ा विरोध जताया।

भाजपा नेता ध्रुव अग्रहरि ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और करोड़ों भारतीयों के प्रेरणास्रोत हैं। उनके प्रति किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती।

उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने अनंत महाराज से ‘बंग विभूषण’ सम्मान भी वापस ले लिया है। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष फरवरी में तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार द्वारा अनंत महाराज को ‘बंग विभूषण’ से सम्मानित किए जाने की बात कही गई थी।

कार्यक्रम में ओमप्रकाश सिंह, सुनील शाव, नीरज सिंह, संदीप खरवार, बबलू गुप्ता, विनीत गुप्ता, अर्जुन वर्मा, शिवनंदन वर्मा, भानु सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

About editor

Check Also

CEC ज्ञानेश कुमार पर टिप्पणी से अग्निमित्र पाल ने किया इनकार, ममता बनर्जी की रैली पर बोलीं – प्रदर्शन करना उनका अधिकार

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ‘सेवा मेरा सहयोग’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *