Breaking News

नेताजी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर अनंत महाराज की गिरफ्तारी की मांग

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा की राज्यसभा सांसद अनंत महाराज की गिरफ्तारी की मांग पूर्व पुलिस अधिकारी एवं भाजपा नेत्री भारती घोष ने की। शनिवार को वह शिवपुर मंदिरतला में एक कार्यक्रम में पहुंचीं।

भारती घोष ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऐसे महान देश के सपूत हैं, जिनके नाम पर हर भारतीय गर्व महसूस करता है। उन्होंने कहा कि नेताजी ने अंडमान के नील द्वीप में आजाद हिंद फौज के सहयोग से राष्ट्रीय ध्वज फहराया था, जो आज भी वहां लहरा रहा है। ऐसे महान व्यक्ति के बारे में जो लोग आपत्तिजनक बातें कहते हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक बंगाली इस टिप्पणी के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त कर रहा है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

●अभया दुष्कर्म-हत्या मामले में सीबीआई पर निशाना

इस दिन भारती घोष ने अभया दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच को लेकर भी सीबीआई पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग इस जांच के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। जनता की उम्मीद सबसे महत्वपूर्ण है और हर जांच का परिणाम सामने आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दो वर्ष बीत जाने के बावजूद सीबीआई अभी तक जांच का कोई स्पष्ट परिणाम नहीं दे सकी है। लोग इंतजार कर रहे हैं। सीबीआई को जांच का काम पूरा करना चाहिए और जनता को बताना चाहिए कि अब तक जांच में क्या सामने आया है। जांच सीबीआई कर रही है या राज्य पुलिस, यह बड़ी बात नहीं है; जनता जांच का परिणाम देखना चाहती है।

About editor

Check Also

CEC ज्ञानेश कुमार पर टिप्पणी से अग्निमित्र पाल ने किया इनकार, ममता बनर्जी की रैली पर बोलीं – प्रदर्शन करना उनका अधिकार

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ‘सेवा मेरा सहयोग’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *