Breaking News

स्वतंत्रता दिवस पर काजीपाड़ा से बेलूर तक निकली भव्य बाइक रैली

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर हिंदू मोर्चा पश्चिम बंगाल इकाई की ओर से हावड़ा के काजीपाड़ा से बेलूर तक भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

रैली में शामिल लोग हाथों में तिरंगा और भगवा ध्वज लेकर भारत माता का जयघोष करते नजर आए। देशभक्ति के नारों से रैली का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। काजीपाड़ा से शुरू हुई यह बाइक रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए बेलूर पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।

यह रैली हिंदू मोर्चा पश्चिम बंगाल सीहोर से आयोजित की गई, आयोजकों के अनुसार, रैली का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। जगह-जगह स्कूल हो या शहर का गाली या मोहल्ला सभी जगह देशभक्ति गीत सुनाई दिए और भारत माता की पूजा की गई कहीं 100 फुट तिरंगा रैली निकाली गई।

About editor

Check Also

CEC ज्ञानेश कुमार पर टिप्पणी से अग्निमित्र पाल ने किया इनकार, ममता बनर्जी की रैली पर बोलीं – प्रदर्शन करना उनका अधिकार

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ‘सेवा मेरा सहयोग’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *