Breaking News

स्वतंत्रता दिवस पर शेओराफुली जीआरपीएस में देशभक्ति का उत्साह, पुलिस व आरपीएफ कर्मियों ने दी तिरंगे को सलामी

–पुष्पा शाव, शेओराफुली, हुगली – पश्चिम बंगाल।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को शेओराफुली जीआरपीएस परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल देखने को मिला। पूरे परिसर को तिरंगे की रंगीन सजावट से सजाया गया और पुलिस बल के जवानों ने अनुशासन एवं देशभक्ति के साथ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में हावड़ा जीआरपी जिला के, शेओराफुली जीआरपीएस के बड़े बाबू प्रद्युत घोष, सेकेंड ऑफिसर सबर कांति, एसआई अभिजीत चक्रवर्ती और एसआई आदित्य दास सहित जीआरपी स्टाफ मौजूद रहा। इसके अलावा आरपीएफ ग्रुप स्टाफ और अन्य पुलिसकर्मी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवानों ने एकजुट होकर राष्ट्रीय पर्व की गरिमा को बनाए रखा। स्टेशन परिसर में तिरंगे झंडों से की गई सजावट ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और खास बना दिया।

इस अवसर पर मौजूद पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा से निभाने का संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस पर शेराफुली जीआरपीएस का यह आयोजन देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को दर्शाता नजर आया।

About editor

Check Also

CEC ज्ञानेश कुमार पर टिप्पणी से अग्निमित्र पाल ने किया इनकार, ममता बनर्जी की रैली पर बोलीं – प्रदर्शन करना उनका अधिकार

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ‘सेवा मेरा सहयोग’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *