Breaking News

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, ध्रुव अग्रहरि ने किया नमन

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री, राष्ट्रनायक श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता ध्रुव अग्रहरि के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें शत्-शत् नमन एवं स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में ध्रुव अग्रहरि ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने विचारों, सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा के माध्यम से करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अटल जी के आदर्शों और बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, सुनील शाव, संदीप सिंह, रमेश शाव, नीरज सिंह, अमितेश यादव, आनंद वर्मा, सुधाकर पाण्डेय, रवि चौरसिया, मनमोहन यादव, अंकुश गुप्ता सहित अन्य लोगों ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

About editor

Check Also

हावड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, नियमों की अनदेखी पर नामी रेस्टोरेंट और बेकरी बंद

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा के विभिन्न इलाकों में खाद्य सुरक्षा विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *