हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
हावड़ा सिटी पुलिस ने छिनतई के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छिनी गई पूरी संपत्ति भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को हावड़ा-आमता रोड पर डोमजूर थाना क्षेत्र के मोटिझील केचाकतला श्मशान के पास छिनतई की घटना सामने आई थी। आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने अपने पति और भाई के साथ घर लौट रही एक महिला से बैग छीन लिया और फरार हो गए।
बैग में Vivo V70 FE मोबाइल फोन, महत्वपूर्ण आधिकारिक दस्तावेज और पहचान पत्र मौजूद थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद डोमजूर पुलिस ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से छिना गया मोबाइल फोन, महत्वपूर्ण दस्तावेज और पहचान पत्र समेत पूरी संपत्ति बरामद कर ली।
मामले के शीघ्र खुलासे और चोरी की पूरी संपत्ति बरामद होने से हावड़ा सिटी पुलिस की त्वरित जांच और अपराध नियंत्रण की कार्रवाई सामने आई है।
Baat Hindustan Ki Online News Portal