मालदह – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
“शनिवारी सुनवाई” डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन मालदह द्वारा प्रारंभ किया गया एक इनिशिएटिव हैं। जिसका मूल लक्ष्य है “अपनार कथा अमादेर काज” यानी “आपकी बात हमारे काम”।
●जानिए कब होगा शनिवारी सुनवाई?
दरअसल यह कार्यक्रम हर शनिवार दोपहर 12:00 बजे से लेकर 3:00 तक चलेगा।
●कहां होगा?
मालदा जिले की पंचायत दफ्तर में, पंचायत समिति में, वीडियो ऑफिस में तथा मालदा म्युनिसिपल ऑफिस में शनिवारी सुनवाई होगी। बता दे कि शनिवारी सुनवाई कार्यक्रम स्थल पर एक शिकायत पेटी भी होगी। शनिवारी सुनवाई के दौरान लोगों की शिकायत, शिकायत पेटी में रजिस्टर होगा और शिकायत की गंभीरता को विचार करने के उपरांत उस पर कार्रवाई की जाएगी।
●लोगों को क्या मिलेगा?
नागरिक पब्लिक सर्विस से जुड़े विषय पर अपनी अभिमत तथा शिकायत दे सकते हैं। वेलफेयर स्कीम तथा नागरिक सुविधा और अन्य स्थानीय विषय पर भी दरखास्त के जरिए अपनी अपनी ओपिनियन सरकार को साझा कर सकते हैं।
Baat Hindustan Ki Online News Portal