हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
नगर निगम चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने हावड़ा में अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में हावड़ा के शिवपुर थाना अंतर्गत चौड़ा बस्ती इलाके में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 200 समर्थकों ने समाजवादी पार्टी का झंडा थामकर पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत घोष ने समर्थकों के हाथों में पार्टी का झंडा सौंपा। इस मौके पर इलाके में काफी संख्या में पार्टी समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम को आगामी नगर निगम चुनाव से पहले पार्टी के संगठ विस्तार और जनाधार मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं ने क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया।
Baat Hindustan Ki Online News Portal