Breaking News

शिवपुर बॉटनिकल गार्डन में दुर्गापूजा की तैयारियां शुरू, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने किया खूंटी पूजा का उद्घाटन

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

शिवपुर बॉटनिकल गार्डन इलाके में आईएचई वेलफेयर दुर्गापूजा कमेटी की ओर से आयोजित खूंटी पूजा का रविवार सुबह शुभारंभ किया गया। राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने विधिवत पूजा कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने कहा कि बंगाली घूमने-फिरने का शौकीन है। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य सरकार की ओर से पूजा के अवसर पर जिस तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं, उससे यहां के लोग बाहर जाने के बजाय अपने राज्य में ही शानदार तरीके से दुर्गापूजा का आनंद उठा सकेंगे।

मंत्री ने कहा कि बंगाली पूजा के कुछ दिनों को छोड़कर बाकी समय घूमने के लिए बाहर जा सकते हैं, लेकिन पूजा के दौरान अपने राज्य में रहकर उत्सव का आनंद लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पूजा के भव्य आयोजन से ज्यादा महत्वपूर्ण उसमें दिखाई देने वाली आत्मीयता और आंतरिकता है।

पूजा कमेटी के सचिव ने बताया कि इस वर्ष पूजा अपने 64वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस बार पूजा का थीम महानायक उत्तम कुमार को समर्पित है। महानायक उत्तम कुमार की जन्मशताब्दी के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पूरे पूजा पंडाल को उनकी फिल्मों के विभिन्न दृश्यों और तस्वीरों से सजाया जाएगा।

About editor

Check Also

सिलिगुड़ी में विभिन्न हितधारकों और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई

सिलीगुड़ी – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *