Breaking News

भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली गोलियां जब्त, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बांकुड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बांकुड़ा सदर थाने की पुलिस ने केठारडांगा इलाके में छापेमारी कर अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक मकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली गोलियां बरामद करते हुए कथित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, केठारडांगा निवासी जाकिर भुइयां अपने मकान में बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं का भंडारण कर रहा था। आरोप है कि इसी स्थान से शहर के विभिन्न हिस्सों में इन नशीली दवाओं की आपूर्ति की जाती थी।

गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 100-100 मिलीलीटर की 22 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप और 3,340 नशीली गोलियां बरामद की गईं।

डीएसपी (कानून-व्यवस्था) अरुणाभ दास ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, ताकि नशीले पदार्थों के इस कारोबार से जुड़े नेटवर्क और अन्य संभावित सहयोगियों का पता लगाया जा सके।

गौरतलब है कि हाल ही में इसी इलाके से गांजे की खेप भी बरामद की गई थी। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से इलाके में सक्रिय नशीले पदार्थों के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

About editor

Check Also

दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे चलाएगा 10 पूजा स्पेशल ट्रेनें

कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। आगामी दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *