Breaking News

बंगाल में ₹72 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

बांकुड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

बंगाल में करीब 72 करोड़ रुपये की भारी-भरकम वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े अंतर-राज्यीय साइबर गिरोह का बांकुड़ा जिला साइबर क्राइम थाने ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह से जुड़े होने के आरोप में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बांकुड़ा के पुलिस अधीक्षक पी.वी.जी. सतीश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, पुख्ता सूचना और गुप्तचरों से मिली जानकारी के आधार पर विशेष अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में फर्जी पहचान पत्र, बैंकिंग दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार जब्त सामान में शामिल हैं—

– 6 आधार कार्ड
– 2 पैन कार्ड
– 4 ड्राइविंग लाइसेंस
– 1 ई-श्रम कार्ड
– 1 वोटर कार्ड व अन्य पहचान पत्र
– 34 बैंक पासबुक
– 13 एटीएम कार्ड
– 9 चेक बुक
– 8 मोबाइल फोन
– 1 टैबलेट
– 3 यूपीआई स्कैनर
– 42 सिम कार्ड
– 15 फ्लैश स्टैम्प

इसके अलावा वित्तीय लेन-देन से जुड़े कई महत्वपूर्ण रजिस्टर और दस्तावेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह एक सुनियोजित अंतर-राज्यीय साइबर अपराध गिरोह है, जो कथित तौर पर आम लोगों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करता था।

अब बांकुड़ा जिला पुलिस की साइबर क्राइम शाखा इस बात की जांच में जुटी है कि इस गिरोह के तार किन-किन राज्यों और लोगों से जुड़े हैं, धोखाधड़ी की रकम कहां भेजी जाती थी और इस पैसे को किस तरह खपाया जाता था।

पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ इस साइबर नेटवर्क से जुड़े और भी लोगों के नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

About editor

Check Also

केले की नाव से स्कूल जाते हैं बच्चे! साल में छह महीने जलमग्न रहता है तेंतुलबेड़िया प्राथमिक विद्यालय

दक्षिण 24 परगना – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। स्कूल जाने के लिए सड़क नहीं, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *