Breaking News

पानागढ़ के दार्जिलिंग मोड़ पर स्कूटी शोरूम में भीषण आग, ऊपर चल रहा था बच्चों का स्कूल; मची अफरा-तफरी

पानागढ़ – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

मंगलवार सुबह करीब 7 बजे पानागढ़ के दार्जिलिंग मोड़ इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक स्कूटी शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम में रखी स्कूटियां जलकर खाक हो गईं।

आग की लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सबसे चिंता की बात यह रही कि जिस इमारत के निचले हिस्से में स्कूटी शोरूम चल रहा था, उसी की दूसरी मंजिल पर बच्चों का स्कूल संचालित हो रहा था, जबकि तीसरी मंजिल पर एक परिवार रहता था। आग के दौरान इमारत में मौजूद कुछ लोग अंदर फंस गए थे, जिन्हें दमकलकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।

इस घटना ने एक ही इमारत में शोरूम, स्कूल और आवासीय परिसर के संचालन के दौरान अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About editor

Check Also

बंगाल में ₹72 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

बांकुड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। बंगाल में करीब 72 करोड़ रुपये की भारी-भरकम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *