Breaking News

हावड़ा पहुंचे धिरेंदर शास्त्री ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहीं ये बाते

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

हावड़ा पहुंचे धिरेंदर शास्त्री ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि गीता पाठ में आए थे उससे पहले भी आए थे। परमिशन नहीं थी इसलिए हम कथा में नहीं आ पाए। हम लोगों की मन में मठ बनने की ठान कर आए है।

उन्होंने कहा कि बंगाल में जो सोये है उनको हम लगाने आए है। हमने कुछ नहीं किया हमारे मुंह से निकल गया था कि दीदी के जगह जब दादा आयेंगे तब हम बंगाल आयेंगे और दादा की सरकार आ भी गई है। हमें बहुत खुशी है। हमने कुछ नही किया, जो किया है बंगाल की लोगों ने किया है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि गंगासागर मेला को राष्ट्रीय मेला घोषित करने के लिए हम मुख्यमंत्री से बात करेंगे। आज ही शाम को कथा के बाद दक्षिणेश्वर मंदिर जाऊंगा।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा उठाना चाहिए और केंद्र सरकार इस विषय को गंभीरता से देखे।

ज्ञात हो कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहली बार कोलकाता पहुंचे। उनके आगमन को लेकर भक्तों और श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कोलकाता पहुंचते ही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समर्थक उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे। जय श्री राम और बागेश्वर धाम के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

कथा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

About editor

Check Also

CEC ज्ञानेश कुमार पर टिप्पणी से अग्निमित्र पाल ने किया इनकार, ममता बनर्जी की रैली पर बोलीं – प्रदर्शन करना उनका अधिकार

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ‘सेवा मेरा सहयोग’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *