Breaking News

जलजमाव की समस्या से परेशान उत्तर हावड़ा के बामनगाछी में सड़क जाम कर स्थानीय लोगों का प्रदर्शन

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

हावड़ा के विभिन्न इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हैं। इसी बीच लंबे समय से जमा पानी की समस्या के विरोध में बामनगाछी के महीनाथ पाड़ा इलाके के स्थानीय निवासी प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतर आए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बामनगाछी इलाके में बनारस रोड समेत पूरे क्षेत्र में पिछले कई दिनों से घुटने से ऊपर तक पानी जमा है। बनारस रोड से पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले बारिश का पानी जल्द निकल जाता था, लेकिन अब लंबे समय तक जलजमाव रहने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जलजमाव की समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग को लेकर रविवार को बामनगाछी के महीनाथ पाड़ा के पास स्थानीय महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जमा पानी को जल्द से जल्द हटाने की व्यवस्था की जाए और जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

सड़क जाम के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का यह विरोध प्रदर्शन काफी देर तक चलता रहा। स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस के साथ भाजपा के स्थानीय नेता भी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर जलजमाव की समस्या का समाधान करने की मांग की।

About editor

Check Also

CEC ज्ञानेश कुमार पर टिप्पणी से अग्निमित्र पाल ने किया इनकार, ममता बनर्जी की रैली पर बोलीं – प्रदर्शन करना उनका अधिकार

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ‘सेवा मेरा सहयोग’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *