Breaking News

कोना एक्सप्रेसवे के पास विवानो ग्रिल रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा विभाग और हावड़ा नगर निगम की छापेमारी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

कोना एक्सप्रेसवे के पास बेलपोले स्थित विवानो ग्रिल रेस्टोरेंट में आज दोपहर हावड़ा नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने अभियान चलाया। अधिकारियों की एक टीम रेस्टोरेंट में पहुंची और फ्रिज में रखे मांस, मछली, पनीर समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों की जांच की।

जांच के दौरान अधिकांश खाद्य पदार्थों पर खरीद की तारीख अंकित नहीं पाई गई। इसके बाद अधिकारियों ने संबंधित खाद्य पदार्थों को फेंकने का निर्देश दिया। वहीं, पनीर में बाल पाए जाने के कारण उसे भी नष्ट करने को कहा गया।

इसके अलावा खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर रेस्टोरेंट प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

About editor

Check Also

CEC ज्ञानेश कुमार पर टिप्पणी से अग्निमित्र पाल ने किया इनकार, ममता बनर्जी की रैली पर बोलीं – प्रदर्शन करना उनका अधिकार

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ‘सेवा मेरा सहयोग’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *