Breaking News

हुगली जिलाधिकारी कार्यालय की छत पर लगा 20 किलोवाट का सोलर प्लांट, हर घर में सौर ऊर्जा अपनाने की अपील

–पुष्पा शाव, हुगली – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

बिजली की बढ़ती खपत और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हुगली जिलाधिकारी कार्यालय की छत पर 20 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाया गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी खुरशीद अली कादरी ने औपचारिक रूप से सौर ऊर्जा व्यवस्था का शुभारंभ किया।

इस सोलर प्लांट को स्थापित करने में करीब 14 लाख 24 हजार रुपये की लागत आई है। इससे प्रतिदिन लगभग 70 यूनिट और सालाना करीब 25 हजार 525 यूनिट बिजली का उत्पादन होने का अनुमान है। इससे जिलाधिकारी कार्यालय के बिजली खर्च में लगभग 50 प्रतिशत तक की बचत की जा सकेगी।

जिलाधिकारी खुरशीद अली कादरी ने लोगों से अधिक से अधिक सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ग्रीन एनर्जी के इस्तेमाल को और बढ़ाना होगा। जिन लोगों के घरों की छत पर पर्याप्त जगह है, वे केंद्र सरकार की ‘पीएम सूर्य घर’ योजना का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत एक किलोवाट सोलर क्षमता पर 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध है। वहीं, आदिवासी परिवारों के लिए योजना के तहत विशेष लाभ का प्रावधान है। इच्छुक लोग निर्धारित वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। हुगली जिले में बड़ी संख्या में लोग इसके लिए आवेदन कर रहे हैं और कई स्थानों पर सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं, जबकि कई जगहों पर काम जारी है।

जिलाधिकारी ने कहा कि घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और स्कूलों में भी सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है। बिजली की लागत कम करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सौर ऊर्जा एक महत्वपूर्ण विकल्प है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि जिनके घरों की छत पर जगह उपलब्ध है, वे सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली खर्च कम करने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दें।

About editor

Check Also

कौशिकी अमावस्या पर दक्षिणेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, माँ भवतारिणी के दर्शन को हजारों भक्तों की भीड़

दक्षिणेश्वर – कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। कौशिकी अमावस्या यानी तारा रात्रि के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *