Breaking News

बागेश्वर बाबा के खिलाफ एफआईआर की मांग, समाजवादी पार्टी ने हावड़ा थाने में दी शिकायत

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से हावड़ा थाने में लिखित शिकायत दी गई है। समाजवादी पार्टी के बंगाल प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत कुमार घोष के निर्देश पर हावड़ा जिला समाजवादी पार्टी की ओर से यह शिकायत दर्ज कराई गई। 10 सितंबर 2026 को हावड़ा थाने के प्रभारी अधिकारी के पास शिकायत पत्र जमा किया गया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हाल ही में हावड़ा के लिलुआ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने पश्चिम बंगाल और बंगाली लोगों की भावनाओं एवं संवेदनाओं को आहत करने वाली कथित टिप्पणी की। शिकायतकर्ता का दावा है कि उनके बयान से धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं। साथ ही, बंगाल के हिंदू समाज को बंगाली और गैर-बंगाली भाषा तथा धर्म के आधार पर विभाजित करने का प्रयास किया गया, ऐसा भी आरोप लगाया गया है।

समाजवादी पार्टी की ओर से बताया गया कि उक्त कार्यक्रम का वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हुआ। इसी वीडियो के माध्यम से कथित टिप्पणी की जानकारी उन्हें मिली। घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और असहनीय बताते हुए पुलिस से मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज करने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

About editor

Check Also

घुसूड़ी में शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस मनाया गया

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। 28 सितम्बर 1907 को भारत के एक महान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *