Breaking News

उत्तर हावड़ा में प्राचीन गणेश मंदिर का जीर्णोद्धार, शोभा यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

उत्तर हावड़ा के नमकगोला घाट के निकट स्थित प्राचीन गणेश मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया है। मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद यहां गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में रविवार सुबह मंदिर परिसर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं के जयकारों और धार्मिक उत्साह से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा।

इस धार्मिक आयोजन में राज्य मंत्री एवं उत्तर हावड़ा के विधायक उमेश राय भी उपस्थित हुए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर गणपति भगवान का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।

About editor

Check Also

मंत्री के जन्मदिवस पर गौ सेवा

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। पश्चिम बंगाल सरकार मे राज्यमंत्री व उत्तर हावड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *