Breaking News

उत्तरपाड़ा के वार्ड नंबर 12 में बदहाल सड़क और जलनिकासी व्यवस्था के खिलाफ CPIM ने संभाला मोर्चा, गड्ढों की की गई मरम्मत

–पुष्पा शाव, उत्तरपाड़ा – हुगली – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

उत्तरपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथपुर के बाद अब उत्तरपाड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर 12 में बदहाल सड़क और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर CPIM कार्यकर्ता सड़क पर उतरे।

रविवार को उत्तरपाड़ा नगरपालिका के 12 नंबर वार्ड स्थित केसीएम सरणी और रामलाल दत्त रोड पर सड़क के गड्ढों की प्राथमिक मरम्मत का काम CPIM कार्यकर्ताओं ने अपने स्तर पर किया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह वार्ड कभी पूर्व नगरपालिका चेयरमैन दिलीप यादव का अपना वार्ड माना जाता था। लेकिन सरकार बदलने के बाद से इलाके के लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार नगरपालिका प्रशासन को शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।

सड़कों पर बने गड्ढों और जलजमाव के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों को काफी परेशानी के बीच आवागमन करना पड़ रहा है।

इसी को देखते हुए CPIM कार्यकर्ताओं ने जमा पानी के बीच खड़े होकर सड़क के गड्ढों को प्राथमिक रूप से भरने का काम किया। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह कोई स्थायी समाधान नहीं है, बल्कि लोगों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए तत्काल राहत के तौर पर यह कदम उठाया गया है।

CPIM कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सड़क की स्थायी मरम्मत और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी नगरपालिका प्रशासन की है, लेकिन प्रशासन की कथित निष्क्रियता के कारण स्थानीय लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

CPIM के इस प्रयास को स्थानीय लोगों ने सराहना की और जल्द से जल्द सड़क तथा जलनिकासी व्यवस्था की स्थायी मरम्मत की मांग की।

About editor

Check Also

बोरी में प्रेमिका की लाश लेकर बाइक से जा रहा था प्रेमी, नाका चेकिंग में खुला खौफनाक राज

पुरुलिया – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। पुरुलिया जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *