Breaking News

गैराज में गांजे का कारोबार !

–पुष्पा शाव, पोलबा – हुगली – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

●पोलबा पुलिस ने लाखों रुपये का गांजा और 70 हजार रुपये नकद किया बरामद

●बोलेरो जब्त, एक गिरफ्तार

पोलबा थाना क्षेत्र में गैराज की आड़ में कथित रूप से गांजे का अवैध कारोबार किए जाने का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर पोलबा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा और 70 हजार रुपये नकद बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक बोलेरो गाड़ी भी जब्त की है। मामले में बाबू पाल नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पोलबा थाना क्षेत्र के सुगंधा ग्राम पंचायत अंतर्गत पांचरखी गांव स्थित एक गैराज में गांजा छिपाकर रखे जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। साथ ही जानकारी मिली थी कि रात के अंधेरे में वाहन के जरिए गांजे की खेप कहीं भेजी जाने वाली है।

इसके बाद पोलबा थाना के ओसी शुभ घोष के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने गैराज में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बाबू पाल नामक व्यक्ति को कथित तौर पर रंगे हाथों पकड़ लिया। वह चुंचुड़ा के रवींद्र नगर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।

गैराज की तलाशी के दौरान पुलिस ने किलो-किलो गांजा और 70 हजार रुपये नकद बरामद किए। इसके साथ ही एक बोलेरो गाड़ी भी जब्त की गई है।

पुलिस आरोपी बाबू पाल को पूछताछ के लिए पोलबा थाने ले गई। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को कथित तौर पर जानकारी मिली है कि बाबू पाल ने कुछ वर्ष पहले पांचरखी में गैराज खरीदा था और उसी की आड़ में कथित रूप से गांजे का अवैध कारोबार चला रहा था।

आरोपी को कल चुंचुड़ा अदालत में पेश किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां भेजा जाना था। पूरे मामले की जांच जारी है।

About editor

Check Also

फ्रांसीसी रजिस्ट्री भवन के पुनर्निर्माण से चंदननगर में उत्सव का माहौल, फ्रांसीसी राजदूत ने शुरू किया जीर्णोद्धार कार्य

–पुष्पा शाव, चंदननगर – हुगली – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ऐतिहासिक फ्रांसीसी विरासत की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *