–पुष्पा शाव, चांपाडांगा – हुगली – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
●रक्तदान महादान है – मानवता की सेवा में एक महत्वपूर्ण कदम
मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों की मदद के उद्देश्य से अरूप एंटरप्राइज की ओर से चांपाडांगा के सिनेमातला इलाके में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में रक्त संग्रह के लिए श्रमजीवी ब्लड सेंटर, श्रीरामपुर ने सहयोग किया। सुबह से ही स्थानीय युवाओं सहित आम लोगों में रक्तदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।
इस रक्तदान शिविर में कुल 37 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजकों की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
आयोजकों ने कहा कि “बूंद-बूंद रक्त देकर लाखों प्राण बचाने” के संकल्प के साथ यह पहल की गई है। रक्त की कमी को दूर करने के साथ-साथ थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की मदद करना भी इस अभियान का उद्देश्य है।
स्थानीय लोगों ने अरूप एंटरप्राइज के इस मानवीय प्रयास की सराहना की। आयोजकों ने भविष्य में भी इसी तरह के रक्तदान शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया।
Baat Hindustan Ki Online News Portal