गिरिडीह : रांची से गिरिडीह जा रही आलीशान नामक बस बराकर नदी में जा गिरी है. यह घटना शनिवार की देर लगभग 8:45 की है. घटना गिरिडीह – डुमरी रोड पर स्थित बराकर नदी पर हुई है. बताया जाता है कि रांची से गिरिडीह आ रही बस जैसे ही बराकर नदी पर पहुंची तो चालक का संतुलन खो दिया और बस नदी में जा गिरी. घटना के बाद अफरातफरी मच गई . चिख पुकार सुन स्थानीय लोग बचाव कार्य के जुट गए. पुलिस भी मौके वारदात पर पहुच गई. सूचना पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा व एसपी दीपक शर्मा भी पहुंच गए है. जानकारी के अनुसार बस मे तीस से अधिक लोग सवार थे. जितने भी लोग सवार थे सभी के घायल होने कि जानकारी मिल रही हैं. घायलों में तीन से चार लोगों की स्थिति चिंतजनक बनी है.
Check Also
दुर्गापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 70 फिल्मों को पुरस्कृत किया गया
–संघमित्रा सक्सेना, कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। रविवार को कोलकाता स्थित नंदन में …
Baat Hindustan Ki Online News Portal