Breaking News

बालू से भरा एक ट्रक पलटा, बाल बाल  बचा चालक और खलासी

गोविन्द कुमार

 

अंधराठाढी :स्थानीय एनडीजे कॉलेज परिसर में गुरुवार एक ट्रक पलट गया।

बालू से लदा 10 चका ट्रक था। इस घटना मे चालक और खलासी बाल बाल बच गये।चालक वैशाली जिले के मधुरेश सिंह को मामूली चोट लगने की खबर है।

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उंसे इलाज करवाया गया। मिली जानकारी  के अनुसार  एन डी जे  कॉलेज का नया भवन बन रहा है।

इसके लिए बालू से भरा 10 चकिया BR-06 GC 1746 नम्बर का ट्रक आ रहा था।

लेकिन कॉलेज परिसर में प्रवेश करने के दौरान सड़क से उतरते ही ट्रक असंतुलित होकर पलट गया।

इस दौरान आस पास किसी के नही होने से बड़ी दुरघटना से बच गई ।

कालेज चलने के दौड़ान अगर यह हादसा होती तो कई लोग इसकी चपेट मे आ जाते ।

About editor

Check Also

दरभंगा के जाले बीडीओ मनोज कुमार गिरफ्तार

दरभंगा – बिहार। दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *