हावड़ा ः हावड़ा थाना अन्तर्गत बन बिहारी बोस रोड के रहनेवाले एक व्यक्ति ने गृहकलह से तंग आकर गंगा नदी में छलांग लगा दी। हालांकि दो दिन बीत जाने के बाद उसका शव संकराईल से बरामद किया जा सका है। व्यक्ति का नाम संतोष साव (50) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को वह रामकृष्णपुर लांचघाट से चांदपाल घाट की ओर जा रहा था तभी उसने गंगा नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उसने मोबाइल को लांच में ही छोड़कर गंगा में छलांग लगा दी। लांच के कर्मचारियों ने शिवपुर थाने में फोन जमा कर दी और सारी घटना पुलिस को बताई। जिसके बाद पुलिस संतोष के घरवालों को इसकी सूचना दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार गृहकलह से तंग आकर उसने नदी में छलांग लगाई थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी लाश बरामद की।
Check Also
हावड़ा में भाजपा नेता और कार्यकर्ता के बीच मारपीट का आरोप
हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ●जिला उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र झा समेत तीन के …
Baat Hindustan Ki Online News Portal