Breaking News

हावड़ा के बेलिलियस रोड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला से छेड़छाड़ का आरोप, अस्थायी स्वास्थ्यकर्मी हिरासत में

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

हावड़ा के बेलिलियस रोड स्थित हावड़ा नगर निगम संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में एक अस्थायी स्वास्थ्यकर्मी पर आरोप लगाया गया है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय लोकनाथ साहा के रूप में हुई है, जो केंद्र में क्लेरिकल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है।

आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र की महिला कर्मचारियों के साथ वह लंबे समय से अशोभनीय व्यवहार करता था और विभिन्न बहानों से उनका यौन उत्पीड़न करता था। मंगलवार को जब एक महिला कर्मचारी के पति ने इसका विरोध किया, तो दोनों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई।

घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र की महिला कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर हावड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

About editor

Check Also

तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन परिचालन अस्थायी रूप से बाधित, दक्षिण पूर्व रेलवे ने नया रेक भेजकर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ओम प्रकाश चरण ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *