हावड़ा – पश्चिम बंगाल
●करोड़ों रुपये के गबन के आरोप में जांच
गुरुवार सुबह हावड़ा के कदमतला स्थित 4/1, कुचिल सरकार लेन के ‘उमा कुटीर’ नामक आवास पर (ईडी) ने छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, ईडी के अधिकारी यहां सौरभ चट्टोपाध्याय उर्फ ‘गोबा’ के आवास पर पहुंचे और जांच शुरू की।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक संस्था बनाकर करोड़ों रुपये के गबन और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई की जा रही है। आरोप है कि उक्त संस्था के माध्यम से भारी वित्तीय अनियमितताएं की गईं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
ईडी की टीम सुबह से ही घर के भीतर तलाशी और दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल घर में कौन-कौन मौजूद है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
छापेमारी के दौरान आवास के बाहर केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं और पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जांच के हित में ईडी ने अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया है।
Baat Hindustan Ki Online News Portal