Breaking News

चोरी करने गया चोर शटर में फंसा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नदिया – पश्चिम बंगाल।

चोरी करने के दौरान एक चोर शटर में फंस गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना नदिया जिले के नकाशीपाड़ा थाना क्षेत्र के बेथुआडहारी नीचू बाजार की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश गोस्वामी के रूप में हुई है, जो कृष्णानगर के बारुईहुड़ा इलाके का निवासी है। पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात राकेश बेथुआडहारी नीचू बाजार स्थित एक साइकिल की दुकान में चोरी करने के इरादे से छत के रास्ते अंदर घुसा था। चोरी के बाद बाहर निकलने के दौरान उसने लोहे की रॉड की मदद से एक शटर को थोड़ा ऊपर उठाकर उसी रास्ते से निकलने की कोशिश की। लेकिन वह शटर दुकान का नहीं, बल्कि दूसरे कमरे का था। बाहर निकलने का रास्ता समझकर उसने पहले अपना सिर उस संकरे फासले में डाल दिया, लेकिन कमर तक पहुंचते ही वह बुरी तरह फंस गया।

सोमवार सुबह जब दुकान मालिक दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने युवक को शटर में फंसा देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी को बाहर निकालकर गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार को आरोपी को कृष्णानगर जिला अदालत में पेश किया गया।

About editor

Check Also

10 साल पहले रथ यात्रा के दौरान बिछड़ी मां, 10 साल बाद फिर रथ यात्रा के अवसर पर परिवार से होगा मिलन

मुर्शिदाबाद/गंजाम – पश्चिम बंगाल/ओडिशा। कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जिन्हें लोग ईश्वर की लीला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *