इंफाल/चुराचांदपुर – मणिपुर।
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर उग्रवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मंगलवार (14 जुलाई) को चुराचांदपुर जिले के के. थेनजांग गांव के जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और सैन्य उपकरण बरामद किए गए।
बरामद हथियारों में एक AK राइफल (मैगजीन सहित), एक पिस्तौल, दो सिंगल बैरल बंदूकें, दो देसी पिस्तौल, एक एयर गन, एक RPG गोला-बारूद, एक हैंड ग्रेनेड और पांच IED शामिल हैं। इसके अलावा एक PEK विस्फोटक, तीन पम्पी, चार मोटोरोला हैंडहेल्ड सेट, दो चार्जर, चार बुलेटप्रूफ जैकेट और 44 खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया और सभी हथियारों व विस्फोटकों को अपने कब्जे में ले लिया। बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उग्रवादियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Baat Hindustan Ki Online News Portal