Breaking News

करीब 8 महीने बाद खुली बाली की महादेव जूट मिल, मजदूरों में खुशी की लहर

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

करीब आठ महीने से बंद पड़ी बाली की महादेव जूट मिल के दोबारा खुलने से मजदूरों में खुशी की लहर दौड़ गई। शुक्रवार सुबह मिल का गेट खुलते ही मजदूरों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और भगवा अबीर लगाकर उत्साह के साथ इस मौके का स्वागत किया। बाली के विधायक संजय सिंह ने विधिवत मिल का गेट खोलकर संचालन की शुरुआत की।

गौरतलब है कि 24 दिसंबर 2025 को विभिन्न कारणों से महादेव जूट मिल अचानक बंद हो गई थी। मिल बंद होने के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे लगभग 850 मजदूरों और उनके परिवारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए दो दिन पहले कोलकाता स्थित न्यू सेक्रेटेरिएट में पश्चिम बंगाल सरकार के श्रम विभाग के प्रभारी मंत्री अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के श्रम राज्य मंत्री भास्कर भट्टाचार्य, श्रम सचिव रचना भगत, तीनों श्रमिक यूनियनों के प्रतिनिधि, विशेष श्रम आयुक्त आशीष सरकार तथा हावड़ा के उप श्रम आयुक्त सुमंत राय उपस्थित थे।

बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद महादेव जूट मिल को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया। आज से मिल के दोबारा चालू होने से लगभग 850 मजदूरों को सीधा लाभ मिला है।

मिल खुलने के बाद मजदूरों ने इसे अपने संघर्ष की जीत बताते हुए खुशी जाहिर की और उम्मीद जताई कि अब उनका रोजगार नियमित रूप से चलता रहेगा।

About editor

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर ‘जनविरोधी’, ABECA ने किया विरोध का आह्वान

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। ■मोहल्लों में ‘स्मार्ट मीटर प्रतिरोध समिति’ बनाने की अपील ■आज हावड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *