Breaking News

पुलिस आरोपी को हाफ पैंट और टी शर्ट पहनाकर घटना का रि-कंस्ट्रक्शन करवाया

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

हावड़ा स्टेशन के समीप संतूर होटल के मालिक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने रमेश जायसवाल और हावड़ा नगर निगम के एक कर्मचारी सुदर्शन जायसवाल को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं। गुरुवार को पुलिस आरोपी को हाफ पैंट और टी शर्ट पहनाकर घटना का रि-कंस्ट्रक्शन करवाया। आरोपी रमेश जायसवाल का घर मध्य हावड़ा के मल्लिकफाटक के पास है। उल्लेखनीय है कि आरोपी रमेश जायसवाल ने होटल के मालिक आशीष कपूर पर होटल का एक हिस्सा अवैध बताते हुए 50 लाख रुपये देने की मांग की थी।

प्राथमिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि निगम कर्मचारी सुदर्शन जायसवाल अवैध निर्माण की जानकारी रमेश जायसवाल को देता था। आरोप है कि दोनों ने इससे पहले कई व्यवसायियों को डरा-धमका कर रुपये ऐंठे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About editor

Check Also

हावड़ा सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के नेटवर्क का भंडाफोड़

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा में अवैध हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *