हावड़ा – पश्चिम बंगाल।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद हावड़ा में पिछले 5 दिनों से अनशन कर रही छात्री रोहिणी मलिक ने अपने कुछ साथियों के साथ आज हावड़ा मैदान मेट्रो चैनल के पास एकत्र हुए और खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया, उन्होंने कहा कि जिस तरह आज शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया इससे हम लोग काफी खुश हैं सरकार में ही हम लोग रहते हैं सरकार को हम लोगों ने चुना है लेकिन अगर सरकार कोई गलती करती है तो उसे बताना भी हम लोगों का काम है।
जब उनसे पूछा गया कि इस प्रदर्शन के दौरान काफी हिंसा भी हुई है क्या कोई कार्रवाई होनी चाहिए इस पर उन्होंने कहा पहले इसकी जांच होनी चाहिए कि किसकी ओर से पहले घटना को अंजाम दिया गया।
वही इस सेलिब्रेशन में शामिल कोलकाता हाई कोर्ट के अधिवक्ता ने कहा कि हम लोग काफी खुश हैं सरकार को यह मांग पहले मान लेनी चाहिए जंतर मंतर पर जो पिछले 27 से 28 दिनों से प्रदर्शन चल रहा था आज पूरा हुआ साथी उन्होंने कहा कि इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में जो लोग शांति भंग किए हैं उनके खिलाफ सरकार जांच करने के बाद अगर दोषी पाते हैं तो करवाई करें लेकिन पहले जांच कर ले हम लोग आज काफी खुश हैं इसलिए यहां मुंह मीठा करा कर वंदे मातरम और राष्ट्रीय गीत गाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।
Baat Hindustan Ki Online News Portal