Breaking News

उल्टा रथ पूजा पर भाजपा ने खोला निजी सेवा केंद्र, लोगों में गर्म जलेबी, पापड़ और पेयजल का वितरण

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

उल्टा रथ पूजा के शुभ अवसर पर भाजपा नेता ध्रुव अग्रहरि एवं वर्ष 2013 के वार्ड-1 से भाजपा प्रत्याशी रहीं शांति अग्रहरि की पहल पर “आपका ध्रुव आपके पास” कार्यक्रम के तहत पुराना घुसूड़ी बाजार ऑटो स्टैंड, 63 जय बीबी रोड के समीप एक निजी सेवा केंद्र कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

कार्यालय का उद्घाटन भाजपा नेत्री शांति अग्रहरि ने विधिवत किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों के बीच गर्म जलेबी, गर्म पापड़ एवं पेयजल का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजकों की पहल की सराहना की।

कार्यक्रम में भाजपा नेत्री छाया शाव, रीता शाव, सोनी जायसवाल, सीमा शाव, पुतुल श्रीवास्तव, प्रीति गुप्ता, पंकज अग्रहरि, सुनील शाव, संदीप सिंह खरवार, नीरज सिंह, बिक्की गुप्ता और अभिषेक शाव सहित अनेक भाजपा नेता, नेत्रियां, समाजसेवी महिलाएं एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नव स्थापित सेवा केंद्र के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उपस्थित लोगों के साथ जलेबी और पापड़ का आनंद लिया।

About editor

Check Also

बीजेएमटीयूसी: सतना जिला बैठक

सतना – मध्यप्रदेश, बात हिन्दुस्तान की। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (बीजेएमटीयूसी) की सतना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *