Breaking News

नवान्न में बदला रंग! नीले की जगह भगवा नेमप्लेट, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

राज्य के मुख्य प्रशासनिक भवन नवान्न को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। लगभग 15 वर्षों तक तृणमूल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नवान्न भवन के ऊपर लगा ‘नवान्न’ नामपट्ट (नेमप्लेट) नीले रंग का था। लेकिन राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद धीरे-धीरे इसकी पहचान में बदलाव दिखाई देने लगा है।

हाल ही में नवान्न भवन के ऊपर लगे ‘नवान्न’ नामपट्ट का रंग नीले से बदलकर भगवा कर दिया गया है। इससे पहले नवान्न सभागार के रंग में भी परिवर्तन देखा गया था। अब मुख्य प्रशासनिक भवन के नामपट्ट में यह बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई देने के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सोशल मीडिया पर नवान्न के नए भगवा रंग के नेमप्लेट की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। कई लोग इसे नई सरकार की प्रशासनिक पहचान का प्रतीक मान रहे हैं, जबकि विपक्ष के एक वर्ग का दावा है कि यह बदलाव राजनीतिक रंग का प्रतिबिंब है।

हालांकि, राज्य सरकार की ओर से इस रंग परिवर्तन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद नवान्न का यह नया स्वरूप सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।

About editor

Check Also

सांकराइल की विधायक प्रिया पाल के खिलाफ नवान्न में स्थानीय निवासियों की शिकायत

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। सांकराइल विधानसभा क्षेत्र की तृणमूल कांग्रेस विधायक प्रिया पाल के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *