Breaking News

श्रीलेखा मित्र के खिलाफ दासनगर थाने में एफआईआर, गिरफ्तारी की मांग

हावड़ा/कोलकाता -पश्चिम बंगाल।

अभिनेत्री श्रीलेखा मित्र के द्वारा कोलकाता में आयोजित एक रैली के दौरान कथित रूप से आपत्तिजनक और अशोभनीय पोस्टर प्रदर्शित किए जाने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में विवाद गहरा गया है।

इस घटना के संबंध में सोमवार को प्रियंका शर्मा के नेतृत्व में दासनगर थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई गई। शिकायत में रैली में प्रदर्शित पोस्टर को अश्लील और मानहानिकारक बताते हुए आरोप लगाया गया है। साथ ही यह भी मांग की गई है कि इस पोस्टर के पीछे कौन लोग शामिल थे और इसे किस उद्देश्य से प्रदर्शित किया गया, इसकी विस्तृत जांच कराई जाए।

शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही श्रीलेखा मित्र की गिरफ्तारी की भी मांग की गई है।

हालांकि, इस मामले में श्रीलेखा मित्र या किसी अन्य संबंधित पक्ष की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

About editor

Check Also

नवान्न में बदला रंग! नीले की जगह भगवा नेमप्लेट, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। राज्य के मुख्य प्रशासनिक भवन नवान्न को लेकर एक बार फिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *