Breaking News

मंत्री से फिरौती और मंत्री के पुत्र का अपहरण की धमकी देने वाला आरोपी हामिद मंडल को एसटीएफ ने बर्धमान कोर्ट में किया पेश

बर्धमान/हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

पश्चिम बंगाल के नगर एवं शहरी विकास राज्य मंत्री उमेश राय के पुत्र के अपहरण और फिरौती की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार आरोपी हामिद मंडल को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बर्धमान जिला अदालत में पेश किया। आरोपी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट लाया गया।

जांच एजेंसियों के अनुसार, हामिद मंडल पर मंत्री उमेश राय के पुत्र के अपहरण की धमकी देकर फिरौती मांगने का आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए STF लगातार उससे पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ से इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

STF ने अदालत से आरोपी की पुलिस हिरासत बढ़ाने की मांग की ताकि मामले की विस्तृत जांच आगे बढ़ाई जा सके। वहीं, पूरे घटनाक्रम पर सुरक्षा एजेंसियां नजर बनाए हुए हैं।

●मंत्री बनने के बाद उमेश राय को मिली थी धमकी भरी कॉल, पाकिस्तानी एजेंसी बताकर मांगी गई थी फिरौती

राज्य मंत्री बनने के बाद उमेश राय को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से धमकी भरा फोन आया था। कॉल करने वाले ने खुद को पाकिस्तानी एजेंसी का सदस्य बताते हुए पैसे की मांग की और पैसे नहीं देने पर उनके बेटे के अपहरण की धमकी दी।

उमेश राय ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक अनुमान है कि इसी जांच के आधार पर एसटीएफ ने बर्धमान से पाकिस्तानी आतंकी हामिद को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि हामिद उत्तर हावड़ा के पिलखाना इलाके में काम करता था। मंत्री उमेश राय ने बताया कि आरोपियों ने उनके पार्टी कार्यालय की तस्वीरें भेजकर वहां हमला करने की भी धमकी दी थी।

About editor

Check Also

हावड़ा भाजपा जिला कार्यालय के सामने महिला मोर्चा की दो गुटों में भिड़ंत, जमकर हंगामा मारपीट

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के कुछ ही महीनों बाद भारतीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *