Breaking News

दिल्ली में अधिवक्ता सरोज कुमार झा को ‘मिथिला गौरव सम्मान 2026-27’ से किया गया सम्मानित

नई दिल्ली।

बंगवासी मिथिला समाज समिति द्वारा देश के प्रतिष्ठित विधिवेत्ता एवं सराफ एंड पार्टनर्स के वरिष्ठ साझेदार (Senior Partner) अधिवक्ता सरोज कुमार झा को समाजसेवा तथा न्याय के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए “मिथिला गौरव सम्मान 2026-27” से सम्मानित किया गया। श्री झा कॉर्पोरेट, रियल एस्टेट तथा नियामकीय विधि के क्षेत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं।

यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमामय समारोह में बंगवासी मिथिला समाज समिति के मुख्य संरक्षक (Chief Patron) पवन कुमार झा तथा उपाध्यक्ष अमित कुमार झा द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता सरोज कुमार झा ने न्याय, विधिक उत्कृष्टता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर मिथिला समाज का गौरव बढ़ाया है। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से युवा अधिवक्ताओं और समाजसेवियों को निरंतर प्रेरणा मिलती है।

समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री झा भविष्य में भी न्याय, समाजसेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे तथा मिथिला की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुचाएगें

About editor

Check Also

सावन में शिवभक्ति के साथ सामाजिक सौहार्द सबकी जिम्मेदारी: इं. आर. के. जायसवाल

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। “सावन माह में भगवान शिव के भक्त श्रद्धा, भक्ति और साधना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *