Breaking News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विज़न पर संगोष्ठी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

यह पहली बार है कि पश्चिम बंगाल के किसी न्यायालय परिसर में भारतीय संघ के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विज़न की समकालीन प्रासंगिकता पर एक संगोष्ठी का आयोजित होना। इस संगोष्ठी का आयोजन बुधवार 29 जुलाई, 2026 को हावड़ा जज कोर्ट में किया गया था। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट तन्मय भट्टाचार्य ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत एडवोकेट काजल अदाक के नेतृत्व में हावड़ा कोर्ट की महिला वकीलों की विंग द्वारा गाए गए “वंदे मातरम” गीत से हुई।

वहीं एडवोकेट आलोक भट्टाचार्य, एडवोकेट अमलन रॉय, एडवोकेट अरविंद नस्कर, एडवोकेट रजत चक्रवर्ती, एडवोकेट संताना बाग और एडवोकेट तनाया मित्रा जैसे कुछ प्रमुख वक्ताओं ने अपने बहुमूल्य भाषणों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस संगोष्ठी का आयोजन एडवोकेट अमलन रॉय, एडवोकेट तन्मय भट्टाचार्य, एडवोकेट बाप्पादित्य दास और एडवोकेट कौशिक बसु ने किया था। कार्यक्रम का समापन “धनधान्ये पुष्पे भरा” गीत के साथ हुआ। तीनों बार (वकील संघों) के अधिकांश वकील उपस्थित थे।

About editor

Check Also

पूर्व रेलवे का खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए कई स्टेशनों पर व्यापक औचक निरीक्षण

कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडेय के दूरदर्शी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *