Breaking News

कोना ट्रैफिक गार्ड की पहल, बाइक रैली के जरिए लोगों को किया गया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

हावड़ा के कोना ट्रैफिक गार्ड की ओर से रविवार को पथ सुरक्षा सप्ताह के तहत बाइक रैली का आयोजन किया गया। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई इस जागरूकता रैली में टैब्लो के साथ पुलिसकर्मियों ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

बाइक रैली की शुरुआत सांतरागाछी स्थित कोना ट्रैफिक गार्ड कार्यालय से हुई। इसके बाद रैली जगाछा, महियारी रोड, रामराजातला और सांतरागाछी होते हुए वापस कोना ट्रैफिक गार्ड कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

कोना ट्रैफिक गार्ड के आईसी तन्मय विश्वास ने बताया कि टैब्लो और माइक के माध्यम से रैली के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न नियमों के बारे में जागरूक किया गया। बाइक चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने तथा शराब के नशे में वाहन नहीं चलाने की अपील की गई।

इसके अलावा वाहन चालकों को सड़क पर पशु-पक्षियों की सुरक्षा का ध्यान रखने और उनके ऊपर वाहन नहीं चढ़ाने के प्रति भी जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम में कोना ट्रैफिक गार्ड के अधिकारी अरुण बरन मुखर्जी, तरुण कुमार दास, राजू मंडल समेत कोना ट्रैफिक गार्ड और जगाछा थाने के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। रैली के माध्यम से पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन कर खुद सुरक्षित रहने और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

About editor

Check Also

इस्तीफा नहीं देने की ‘सजा’! आधी रात पंचायत प्रधान के घर पर हमला, सीसीटीवी तोड़े; जगतबल्लभपुर में तनाव

जगतबल्लभपुर, हावड़ा – पश्चिम बंगाल। पंचायत प्रधान के पद से इस्तीफा नहीं देने को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *